संस्था के मुख्य उद्देश्य

विद्यार्थियों, महिलाओं, किसानों एवं संपूर्ण समाज में वैज्ञानिक तार्किक सोच, अनुसंधान भावना एवं प्रकृति संरक्षण के प्रति समर्पण

संचारिका सोसायटी के 9 प्रमुख उद्देश्य

सोसायटी के विधान एवं संकल्पना के अनुरूप जन-जन तक विज्ञान और प्रकृति संरक्षण पहुंचाने के निर्धारित लक्ष्य

01

विज्ञान एवं पर्यावरण शिक्षा को रोचक बनाना

विज्ञान एवं पर्यावरण शिक्षा को रोचक बनाना तथा सभी विद्यार्थियों की छिपी हुई जिज्ञासा एवं प्रतिभा को बाहर लाने का समान अवसर प्रदान करना।

02

खुद करके सीखने के सिद्धांत द्वारा अधिगम

खुद करके सीखने (Learning by Doing) के सिद्धांत द्वारा अधिगम को बढ़ाना ताकि सिद्धांतों को रटने की जगह बच्चे स्वयं प्रयोग कर समझ विकसित कर सकें।

03

जिज्ञासा एवं खोजी प्रवृत्ति हेतु खुला मंच

बच्चों को एक ऐसा मंच देना जहां वे अपनी स्वाभाविक जिज्ञासा और खोजी प्रवृत्ति को बिना किसी संकोच या भय के विकसित कर सकें।

04

अंधविश्वास तथा पाखंड के खिलाफ जनचेतना

तथाकथित चमत्कारों और ढोंग के पीछे छिपे वैज्ञानिक नियमों को प्रत्यक्ष प्रयोगों द्वारा समझाकर अंधविश्वास तथा पाखंड के खिलाफ जागरूकता उत्पन्न करना।

05

आम लोगों, महिलाओं व किसानों में वैज्ञानिक समझ

दैनिक जीवन, घरेलू स्वास्थ्य, उन्नत कृषि तथा आधुनिक उपकरणों के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति आम लोगों, महिलाओं एवं किसानों में वैज्ञानिक जागरूकता बढ़ाना।

06

महामारी व संक्रामक रोगों के प्रति जागरूकता

महामारी संक्रमण, संक्रामक रोगों से बचाव, टीकाकरण, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं पोषण के प्रति समाज में वैज्ञानिक सतर्कता लाना।

07

ट्रैफिक नियमों व नागरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी

ट्रेफिक नियमों के पालन तथा सावधानियों के प्रति व्यापक जागरूकता बढ़ाना तथा प्रत्येक नागरिक में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी का भाव उत्पन्न करना।

08

पर्यावरण संरक्षण एवं पारिस्थितिकी दायित्व

पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों की शुद्धि, पौधरोपण, प्रदूषण नियंत्रण एवं जैव विविधता रक्षा के प्रति आम लोगों में जागरूकता और व्यक्तिगत जिम्मेदारी जगाना।

09

आदिवासी क्षेत्र में विज्ञान संदेश का प्रसार

मध्यप्रदेश के दूरस्थ आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में विज्ञान का संदेश पहुंचाना तथा स्थानीय जनजातीय बच्चों को आधुनिक वैज्ञानिक अवसरों से जोड़ना।