गतिविधियां एवं प्रमुख कार्यक्रम

संचारिका सोसायटी द्वारा निरंतर संचालित सामान्य गतिविधियां एवं विगत वर्षों के ऐतिहासिक कार्यक्रम

संचारिका द्वारा की जा रही सामान्य गतिविधियां

विद्यालयों, ग्राम पंचायतों और सार्वजनिक मंचों पर निरंतर आयोजित होने वाले जन-जागरूकता कार्यक्रम

01

पर्यावरण जागरूकता प्रदर्शनी

पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, पौधरोपण एवं ऊर्जा बचत पर आधारित सजीव प्रदर्शनी व पोस्टर सत्र।

02

लोककला के माध्यम से ग्रामीण कार्यक्रम

पर्यावरण व विज्ञान जागरूकता के लिये पारंपरिक लोककला, नुक्कड़ नाटक एवं कठपुतली के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम।

03

वैज्ञानिकों की जयंती पर जागरूकता कार्यक्रम

डॉ. सी.वी. रमन, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, आर्यभट्ट आदि महान वैज्ञानिकों की जयंती पर विचार गोष्ठियां व प्रेरणादायी सत्र।

04

पर्यावरण दिवस पर जागरूकता गतिविधियां

विश्व पर्यावरण दिवस, पृथ्वी दिवस एवं जल दिवस पर वृहद पौधरोपण अभियान, जल संरक्षण प्रतिज्ञा और परिचर्चा।

05

वैज्ञानिकों/स्त्रोत विद्वानों से बच्चों की सीधी बात

प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों तथा अकादमिक स्त्रोत विद्वानों के साथ ग्रामीण व आदिवासी बच्चों का प्रत्यक्ष संवाद और जिज्ञासा समाधान।

06

वैज्ञानिक घटनाओं पर मीडिया के माध्यम से जागरूकता

सूर्य/चंद्र ग्रहण, उल्कापात, धूमकेतु व अन्य खगोलीय व प्राकृतिक घटनाओं के समय मीडिया व प्रेस वार्ता द्वारा भ्रांतियों का वैज्ञानिक निराकरण।

07

सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश संचारण

डिजिटल व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से पर्यावरण एवं विज्ञान जागरूकता के नवाचारी संदेशों का व्यापक प्रसारण।

इन सभी गतिविधियों के जीवंत छायाचित्र देखें

खगोलदर्शन, आदिवासी बाल संवाद, कठपुतली शो और मॉडल मेकिंग कार्यशालाओं की वास्तविक तस्वीरें

चित्र वीथिका (20 फोटो) खोलें