मध्यप्रदेश सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट अंतर्गत पंजीकृत संस्था • पंजीयन 27611/14

ग्रामीण व आदिवासी अंचल में
वैज्ञानिक चेतना एवं पर्यावरण का संचार

संचारिका साइंस एंड इन्वायरमेंट अवेयरनेस सोसायटी, भोपाल – बच्चों और आमजन में वैज्ञानिक, तार्किक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करने, विज्ञान के भय को दूर कर सरल व रोचक नवाचारों द्वारा सीखने की दिशा में समर्पित गैर-सरकारी संस्था।

2014 स्थापना वर्ष (03/01/2014)
सम्पूर्ण म.प्र. कार्यक्षेत्र (Entire MP)
100% निःशुल्क व समर्पित सेवा
संचारिका विज्ञान प्रदर्शनी एवं छात्र कार्यशाला
संचारिका लोगो
नवाचारी विज्ञान शिक्षक नेटवर्क राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों का मार्गदर्शन
पंजीयन क्रमांक व दिनांक 27611/14 दिनांक: 03/01/2014
एनजीओ दर्पण यूनिक आईडी MP/2020/0250290 नीति आयोग, भारत सरकार
पीएफएमएस यूनिक आईडी MPBP00004498 वित्त मंत्रालय, भारत सरकार
पैन नंबर (PAN Number) ABFAS7103K आयकर विभाग, भारत सरकार

प्रस्तावना एवं मिशन

संचारिका साइंस एंड इन्वायरमेंट अवेयरनेस सोसायटी आदिवासी क्षेत्र, ग्रामीण क्षेत्र को लक्ष्य मानते हुये बच्चों तथा आम लोगों में वैज्ञानिक चेतना को जाग्रत करने के लिये प्रयत्नशील है। संचारिका का उद्देश्य है ग्रामीण, आदिवासी विकासखंडो तथा कम साक्षरता वाले क्षेत्रों के समाज में वैज्ञानिक तार्किक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित एवं प्रचारित करना।

देश की वैज्ञानिक प्रगति के लिये बच्चों के मन में विज्ञान शिक्षा के प्रति व्याप्त भय को दूर करना जरूरी है। इसके लिये संचारिका द्वारा विज्ञान शिक्षा के सरलीकरण एवं रूचि बढ़ाने के लिये अनेक प्रयास किये जा रहे हैं।

विस्तार से पढ़ें (संस्था परिचय)
संचारिका कार्यशाला
विज्ञान संवाद
छात्र नवाचार

संचारिका के प्रमुख उद्देश्य

विद्यार्थियों एवं समाज के प्रत्येक वर्ग में वैज्ञानिक जिज्ञासा, तार्किकता व पर्यावरण के प्रति चेतना जगाना

01

विज्ञान व पर्यावरण शिक्षा को रोचक बनाना

विज्ञान एवं पर्यावरण शिक्षा को रोचक बनाना तथा सभी विद्यार्थियों की छिपी हुई जिज्ञासा एवं प्रतिभा को अवसर देना।

02

खुद करके सीखने के सिद्धांत (Learning by Doing)

खुद करके सीखने के सिद्वांत द्वारा अधिगम को बढ़ाना ताकि रटने की जगह व्यावहारिक समझ का विकास हो।

03

अंधविश्वास तथा पाखंड के खिलाफ जागरूकता

तथाकथित चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या कर ग्रामीण व आदिवासी अंचल में पाखंड के विरुद्ध वैज्ञानिक चेतना जगाना।

सभी 9 उद्देश्य देखें
आईडी सफलतापूर्वक कॉपी हो गई!