वैज्ञानिक तार्किक दृष्टिकोण का प्रचार-प्रसार
संचारिका साइंस एंड इन्वायरमेंट अवेयरनेस सोसायटी आदिवासी क्षेत्र, ग्रामीण क्षेत्र को लक्ष्य मानते हुये बच्चों तथा आम लोगों में वैज्ञानिक चेतना को जाग्रत करने के लिये प्रयत्नशील है। संचारिका का उद्देश्य है ग्रामीण, आदिवासी विकासखंडो तथा कम साक्षरता वाले क्षेत्रों के समाज में वैज्ञानिक तार्किक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित एवं प्रचारित करना।
देश को वैज्ञानिक प्रगति के लिये बच्चों के मन में विज्ञान शिक्षा के प्रति व्याप्त भय को दूर करना जरूरी है। इसके लिये संचारिका द्वारा विज्ञान शिक्षा के सरलीकरण एवं रूचि बढ़ाने के लिये अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। संचारिका से देश के अनेक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक, विज्ञान संचारक, वैज्ञानिक संस्थान एक नेटवर्क के रूप में जुड़े हैं। इनके माध्यम से वैज्ञानिक जागरूकता के इस अभियान को अधिक प्रभावपूर्ण तरीके से किया जा सक रहा है।
संचारिका साइंस एंड इन्वायरमेंट अवेयरनेस सोसायटी एक स्वयंसेवी संस्था है जिसमें नेशनल तथा स्टेट लेवल के अवार्ड एवं नवाचारी विज्ञान सम्मान प्राप्त शिक्षकों का मार्गदर्शन भी मिल रहा है। ये शिक्षक ग्रामीण क्षेत्रों तथा आदिवासी विकासखंडो में ही कार्यरत हैं।
विभिन्न एजेंसी द्वारा प्राप्त अनुदान का पूरा उपयोग वैज्ञानिक जागरूकता के कार्यक्रमों में किया जाता है। इसके अतिरिक्त समिति द्वारा स्वयं के द्वारा भी आर्थिक, अकादमिक, सामग्री तथा अन्य सहयोग निःशुल्क किया जाता है।