प्रस्तावना एवं मिशन
संचारिका साइंस एंड इन्वायरमेंट अवेयरनेस सोसायटी आदिवासी क्षेत्र, ग्रामीण क्षेत्र को लक्ष्य मानते हुये बच्चों तथा आम लोगों में वैज्ञानिक चेतना को जाग्रत करने के लिये प्रयत्नशील है। संचारिका का उद्देश्य है ग्रामीण, आदिवासी विकासखंडो तथा कम साक्षरता वाले क्षेत्रों के समाज में वैज्ञानिक तार्किक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित एवं प्रचारित करना।
देश की वैज्ञानिक प्रगति के लिये बच्चों के मन में विज्ञान शिक्षा के प्रति व्याप्त भय को दूर करना जरूरी है। इसके लिये संचारिका द्वारा विज्ञान शिक्षा के सरलीकरण एवं रूचि बढ़ाने के लिये अनेक प्रयास किये जा रहे हैं।